फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now you can get train ticket from atvm

Azamgarh News: अब एटीवीएम से निकाल सकेंगे रेल टिकट

Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now you can get train ticket from atvm
अब लोगों को रेल टिकट के लिए न तो कतार में खड़ा रहना पड़ेगा और न ही इसके चलते उनकी ट्रेन ही छूटेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुछ ही दिनों में ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा मिलने लगेगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार में जुटा है। जनरल टिकट के लिए लोग लंबी लाइनों में लगे रहते थे। ऐसे में कई बार ट्रेनें छूट जाती थीं। यात्रियों की इन्हीं दुश्वारियों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम लगाने का निर्णय लिया है। स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर के सामने मशीन लगा भी दी गई है। हालांकि अभी इसे चालू नहीं किया गया है। एटीवीएम के स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराकर जनरल टिकट काटा जा सकेगा। इस मशीन के लगने से यात्रियों को पहले की तरह जहां टिकट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, वहीं समय से टिकट मिल जाने की सहूलियत भी मिलेगी। मिथिलेश कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि स्टेशन पर दो एटीवीएम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड से जनरल टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed