फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now talk of automatic lockdown, the merchant closed the shop with the banner

अब स्वत: लॉकडाउन की उठी बात, व्यापारी ने बैनर लगा बंद की दुकान

Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now talk of automatic lockdown, the merchant closed the shop with the banner
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पूरे जिले में स्थिति भयावह हो चुकी है। प्रतिदिन मौत का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए लोग दहशत में है। लॉकडाउन लगे ताकि इस संक्रमण पर लगा लग सके लेकिन इसकी पहल कोई नहीं कर रहा है। अब जिले में एक दुकानदार ने स्वयं अपनी दुकान बंद कर स्वत: लॉकडाउन का बैनर लगा दिया। जिसकी दिन भर शहर में चर्चा रही। वहीं कई और दुकानदार भी इसके समर्थन में एकजुट होते नजर आए। शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में वेस्ली मार्केट स्थित है। इस मार्केट में ही कपड़े की एक बड़ी दुकान है। इस दुकान के मालिक ने मंगलवार से अपनी दुकान बंद कर दिया है और दुकान स्वत: लॉकडाउन कर बैनर टांग दिया है। जिस पर लिखा है कि वैशाली स्वत: लॉकडाउन, फिर मिलेंगे, सुरक्षित रहे-घर पर रहे। बंद दुकान पर लगा यह बैनर मंगलवार को दिन भर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं व्यापारी वर्ग इस दुकानदार के इस सार्थक पहल के समर्थन में एकजुट होते नजर आए। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर लॉकडाउन की जरूरत सभी महसूस कर रहे है। सरकार भी दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने की कवायद के तहत ही किया है लेकिन पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा अब तक नहीं हुई है जबकि प्रतिदिन तीन से पांच सौ के बीच नए संक्रमित मिल रहे है तो वहीं मौत का आकड़ा भी प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा नहीं है कि यह कवायद सिर्फ एक दुकानदार ने किया है बल्कि मंगलवार को कई व्यापारियों ने अपनी दुकाने स्वत: लॉकडाउन के तहत बंद रखा था। पिछले साल जब कोरोना का संक्रमण कम था तो लॉकडाउन लग गया था और व्यापारी लॉकडाउन समाप्त करने की डिमांड कर रहे थे और इस बार सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाया तो अब जिले के व्यापारी स्वयं इस कवायद में एकजुट होते नजर आ रहे है। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षित रहेंगे तो फिर मिलेगे। ऐसे में संक्रमण पर लगाम तक स्वत: लॉकडाउन भी एक विकल्प के रुप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed