आजमगढ़ : अब सुल्तानपुर कारागार बना प्रदीप कबूतरा का नया ठिकाना
शाहजमा नैय्यर भी आजमगढ़ से भेजा गया जौनपुर जिला कारागार, जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव को प्रभावित करने की थी संभावना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या में सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा की गिरफ्तारी को लेकर जनपद पुलिस के साथ ही लखनऊ पुलिस भी प्रयासरत थी। पुलिस के सभी कवायद को ध्वस्त करते हुए शातिर प्रदीप सिंह कबूतरा ने जनपद न्यायालय पहुंच कर कुछ दिन पूर्व समर्पण कर दिया था।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से ही प्रदीप कबूतरा पर बड़ी कार्रवाई अथवा गैर जनपद स्थानांतरण की संभावना जतायी जाने लगी थी। पुलिस विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने प्रदीप कबूतरा को सुल्तानपुर जिला कारागार व शाहजमा नैय्यर को जौनपुर जिला कारागार स्थानांतरित करने की संतुति प्रदान किया। इसके बाद रविवार को सारे कागजी कवायद पूरे कर दोनों को उनके नए ठिकानों पर भेज दिया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रदीप सिंह कबूतरा को सुल्तानपुर व शाहजमा नैय्यर को जौनपुर जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। सारे कागजी कवायद को पूरा कर सुबह 10 बजे के लगभग दोनों को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में रवाना कर संबंधित कारागारों में आमद करा दिया गया है।
श्रीधर, जेलर, जिला कारागार, आजमगढ़।