फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now private doctors will fill Google seat

अब गूगल सीट भरेंगे प्राइवेट चिकित्सक

Tue, 07 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Now private doctors will fill Google seat
आजमगढ़। प्राइवेट अस्पतालों में चल रही ओपीडी में कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन कराने के संबंध में डीएम राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ बैठक की। कहा कि अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करें। कर्मचारियों को इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर व सैनिटाइजर की व्यवस्था कराएं। जो मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, उनके पल्स एवं तापमान की जांच करें एवं मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री को भी पता करें। किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने की परेशानी हो तो चिकित्सक कोरोना संक्रमण की जांच कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अपने अस्पताल में सुविधानुसार चार से छह बेड की व्यवस्था अलग रखें। उसमें कोरोना संदिग्ध का इलाज करें। वार्ड का प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग रखें। जिस वार्ड ब्वाय व नर्स की ड्यूटी लगाएं उसकी अन्य किसी वार्ड में ड्यूटी न लगाएं। अस्पतालों को सीएमओ की ओर से गूगल सीट उपलब्ध करा दी जाएगी। इसमें जो भी मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, यदि उनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो उन मरीजों का डेटा गूगल सीट में प्रतिदिन दर्ज कराया जाएगा। फार्मासिस्ट व दवा विक्रेताओं को भी गूगल सीट उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पतालों के वेटिंग एरिया में मरीजों व उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था दो-दो गज की दूरी पर करें। मरीजों को फोन पर ही एप्वाइंटमेंट दें। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, डॉ. खालिस, डॉ. स्वास्ति सिंह, डॉ. विपीन यादव, डॉ. आरडी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed