फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now look at the uniforms and badges auto driver in Azamgarh

अब वर्दी और बैज में दिखेंगे आटोरिक्शा चालक

Tue, 05 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now look at the uniforms and badges auto driver in Azamgarh
ऑटो यूनियन
अब जिले के पंजीकृत ऑटो चालक वर्दी और बैज में दिखेंगे। बैज पर चालक का नाम भी लिखा होगा। एसपी के इस निर्णय के अनुपालन की जिम्मेदारी मंगलवार को एसपी ट्रैफिक को सौंपी गई। साथ ही आॅटो यूनियन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


इस आदेश के अनुपालन के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके पीछे टैक्सी स्टैंडों पर गैर पंजीकृत ऑटो पर प्रतिबंध लगाना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार में भी कमी आएगी। संबंधित चालक की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों आटो चालकों की मनमानी बढ़ गई है। खासतौर से रात के समय इनका आतंक कुछ ज्यादा ही रहता है। मानक से अधिक यात्रियों को बैठाते हैं, साथ ही रास्ते में किराया भी अधिक वसूलते हैं। दिन में आॅटो पंजीकृत चालक चलाता है लेकिन रात में अप्रशिक्षित लड़कों को थमा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कइयों की सांठगांठ अपराधियों से भी है। कभी कभी यात्रियों के साथ जहरखुरानी की घटना सामने आई है। कई बार छेड़खानी की घटनाएं भी सामने आईं हैं। बावजूद आरोपी चालकों की पहचान नहीं हो पाई। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी दयानंद मिश्रा ने मंगलवार को निर्देश जारी किया कि सभी चालक नियम के तहत सवारी बैठाकर चलेंगे। परमिट के हिसाब से इनकी जो भी वर्दी निर्धारित होगी, जरूर पहनेंगे। वर्दी पर इनका नाम भी लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed