फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Corona infection will be investigated in Azamgarh

जल्दी ही आजमगढ़ में ही होगी कोरोना की जांच, जिला अस्पताल में स्थापित की गई मशीन, सीएम के हाथों शुभारंभ की संभावना

Sun, 07 Jun 2020 07:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Now Corona infection will be investigated in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण के बीच आजमगढ़ जनपद में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां और चर्चाएं जोरों पर रहीं। पुलिस लाइन को साफ-सुथरा कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो शासन से फोन आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमा सक्रिय हुआ है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सीएम सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लगाई गई मशीन का उद्घाटन करने के साथ ही जनपद में कोरोना के रोकथाम की तैयारियों का जायजा भी ले सकते हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग सूचना को लेकर अलर्ट हो गया है और जिला अस्पताल में इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। हालांकि अभी तक आधिकारिक सूचना न आने की बात कह अधिकारी इससे इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शासन से आई मशीन का इंस्टालेशन हो चुका है। मशीन से प्रभारी एसआईसी व एक अन्य डॉक्टर के सैंपल की टेस्टिंग भी कर ली गई है। अब सोमवार से यहां संदिग्धों के सैंपलों की जांच शुरू होनी है। प्रतिदिन 25 सैंपल की जांच की जाएगी। जरूरी किट व अन्य संसाधन पूरी तरह से अस्पताल पर उपलब्ध हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को बस्ती में ऐसी ही मशीन का उद्घाटन किया। अब सूचनाएं मिल रही थी कि सोमवार को वह आजमगढ़ में भी मशीन का उद्घाटन करेंगे। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक प्रोटोकाल नहीं आया है। फिर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed