फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice pasted at the house of accused absconding in attempt to murder and cheating

हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी में फरार आरोपी के घर चस्पा हुई नोटिस

Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted at the house of accused absconding in attempt to murder and cheating
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने हत्या प्रयास व धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर शुक्रवार को न्यायालय से जारी कुर्की की नोटिस चस्पा की। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी भी कराई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मुहल्ला निवासी देवदत्त गौड़ के खिलाफ सिधारी थाने में हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 82 के तहत न्यायालय से आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी नोटिस जारी की गई है। शुक्रवार को सिधारी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक कुमार सरोज आरोपी के घर कुर्की की नोटिस लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई विजय कुमार एवं भाभी पूजा देवी की उपस्थिति में कुर्की की नोटिस चस्पा करते हुए डुग्गी बजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed