{"_id":"693b10a34763753bd8053cb4","slug":"non-pg-junior-beat-pg-junior-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-142035-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नॉन-पीजी जूनियर ने पीजी जूनियर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नॉन-पीजी जूनियर ने पीजी जूनियर को हराया
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के वार्षिक उत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच शुरू हुआ। अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन कुमार सिंह ने टॉस उड़ा कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभांरभ किया। पहले लीग मैच में नॉन- पीजी जूनियर और पीजी जूनियर को हरा दिया।
नॉन-पीजी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 93 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी पीजी जूनियर टीम ने डॉ. जितेंद्र यादव की धमाकेदार पारी के दम पर मैच पर कब्जा जमाया।
जितेंद्र ने मात्र 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली। डॉ. नितिन कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए क्रिकेट जैसे खेल को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। क्रिकेट खेलने से न केवल कैलोरी बर्न होती है और हृदय स्वस्थ रहता है, बल्कि एकाग्रता बढ़ती है। हाथ-आंख का तालमेल सुधरता है। मांसपेशियों की ताकत में वृद्धि होती है। इसके अलावा यह टीम वर्क नेतृत्व क्षमता और अनुशासन जैसे गुण सिखाता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति शारीरिक रूप से फिट रहता है। इस मौके पर डॉ. अंकित श्रीवास्तव, अजीत पांडेय आदि मौजूद थे।