{"_id":"5fe4d9178ebc3e3b9121d1d3","slug":"non-attendance-teachers-will-be-terminated-recovery-also-azamgarh-news-vns56533326","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त, रिकवरी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त, रिकवरी भी
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं पर सेवासमाप्ति की कार्रवाई की जानी है। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि शिक्षक समय से जवाब नहीं देंगे तो रिकवरी की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। ये सभी लंबे समय से बिना सूचना विद्यालय से गैरहाजिर हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे शिक्षकों को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। शासन के निर्देश पर जिले में लंबे समय से गैरहाजिर चले रहे शिक्षकों को चिह्नित कर चार शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसमें पवई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रवि शेखर मिश्रा, उमाकांत गुप्ता ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय हजारेमलपुर, अरुणेश कुमार तहबरपुर के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर व अरुण कुमार मिश्र लालगंज के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बरहती में तैनात हैं। इनमें से अभी तक किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। विभाग ने इन शिक्षकों को कुछ दिनों तक का और समय दिया है। यदि समय रहते जवाब नहीं देंगे तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने में विभागीय स्तर पर कुछ देरी हुई है। नोटिस का जवाब न देने वाले चारों शिक्षकों को दूसरी नोटिस जारी कर दी गई है। निर्धारित समय सीमा तक जवाब न देने की स्थिति में शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।