फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No silver on sweets, aluminium work, risk of food poisoning and cancer

Azamgarh News: मिठाई पर चांदी नहीं, एल्युमिनियम का वर्क, फूड पॉइजनिंग व कैंसर का खतरा

Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
No silver on sweets, aluminium work, risk of food poisoning and cancer
आजमगढ़। बाजार की मिठाई, खोवा, पनीर और दही का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दुकानों में काउंटर के अंदर रखी सिल्वर कलर की चमकती मिठाई लोगों की पहली पसंद बन रही है, मगर सेहत के लिए यह खतरनाक है।
विज्ञापन

कानू बर्फी, मेवा लड्डू या दूधिया रंग का कलाकंद, इन पर लगा चमकीला वर्क चांदी का नहीं, बल्कि एल्युमिनियम का है। विशेषज्ञ इसे कैंसर और फूड पॉइजनिंग का कारक मानते हैं। जिले में अभी खाद्य सुरक्षा की टीम छापा मारने में जुटी है।
विज्ञापन

एल्युमिनियम वर्क वाली चमकीली मिठाई के साथ अफलातून मिठाई भी खतरनाक है। जानकारों की मानें तो धंधेबाज कानपुर, मथुरा एवं अन्य शहरों से ऑर्डर पर रेडीमेड अफलातून मिठाई मंगा रहे हैं। खोवे से तैयार होने वाली लाल रंग की यह मिठाई दिखने में ही मिलावटी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि दूध से तैयार होने वाला खोवा उतना लाल नहीं होता है, जितना बाजार में लाल अफलातून मिठाई बिक रही है। इसमें मिलावट के साथ प्रचुर मात्रा में रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed