{"_id":"6aaedd528d9e75cfaf0a1b85","slug":"womans-body-found-in-a-ditch-near-the-railway-track-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-157416-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेलवे ट्रैक के पास खाई में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेलवे ट्रैक के पास खाई में मिला महिला का शव
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के झकहा गांव निवासी कलावती (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को सुदनीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर पोल संख्या 76/16 के पास खाई में उनका शव मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कलावती के पति मुन्नीलाल ने बताया कि उनकी पत्नी करीब दो बजे घीहहा गांव में शिव चर्चा में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। काफी समय बाद भी वापस नहीं लौटीं। इसी बीच पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि कलावती रेलवे ट्रैक के पास मृत अवस्था में पड़ी हैं।
ट्रैक के पास महिला का शव देखकर ट्रैक पथ रक्षक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। वहीं, खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि महिला के ट्रेन से कटने की कोई सूचना नहीं मिली है। इससे महिला की मौत को लेकर स्थिति और संदिग्ध बनी हुई है।