फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Night's sleep blown away, lost day's rest

उड़ गई रातों की नींद, खो गया दिन का चैन

Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Night's sleep blown away, lost day's rest
आजमगढ़। कोरोना ने लोगों के दिल-दिमाग पर गहरा असर डाला है। लोग जांच से भी घबराने लगे हैं। कोरोना पॉजीटिव के साथ ही निगेटिव लोगों में भी इसे लेकर खौफ बैठा हुआ है। जिसके कारण लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। रात में अगर आंख खुल जा रही है तो लोग आक्सीमीटर लेकर अपना आक्सीजन लेबल चेक कर रहे हैं। उनके आंखों से नींद गायब हो गई है। भय से लोगों ने घरों में कैद कर लिया है। ऐसे में लोग अब मनोचिकित्सक की सलाह ले रहे हैं। मनोचिकित्सक भी हमेशा सकारात्मक रहने की नसीहत दे रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने एक महीने में ही घबराहट के मरीजों की तादाद कई गुना बढ़ा दी है। इस बार लोगों में पिछले साल से भी ज्यादा घबराहट है। मनोचिकित्सकों के पास ऐसे मामले आ रहे हैं कि जो संक्रमित नहीं भी हैं, उन्हें पॉजिटिव होने का डर सता रहा है। ऐसे मरीज ये कह रहे हैं कि यदि उन्हें कोरोना हुआ तो इलाज कैसे होगा। मनोचिकित्सक उन्हें समझा रहे हैं कि महामारी में घबराने की नहीं, मजबूत रहने की जरूरत है। ज्यादातर मरीज बीमारी से ठीक हो जा रहे हैं। यदि कोई भी लक्षण आए तो समय से जांच कराकर उपचार शुरू कर दें। फिर वो स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed