फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nearby Kovid testing center available on mobile app

मोबाइल एप पर उपलब्ध हुए नजदीकी कोविड जांच केंद्र

Mon, 07 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nearby Kovid testing center available on mobile app
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना जांच की सुविधा को सुलभ करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्थित सभी जांच केंद्रों की जियो टैगिंग कराई है। इसके साथ ही सभी केंद्रों को एक मोबाइल एप से जोड़ दिया गया है। मेरा कोविड केंद्र नाम के इस एप से कोई भी अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी ले सकता है। एप पर केंद्र के लोकेशन के साथ ही जरूरी मोबाइल नंबर आदि भी उपलब्ध कराए गए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सीएम द्वारा लांच किए गए मोबाइल एप मेरा कोविड केंद्र पर प्रदेश भर के कोविड जांच केंद्रों की सूची उपलब्ध है। जिले में संचालित 28 कोविड जांच केंद्र भी इस एप से जुड़े हुए है। गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउन लोड करने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने नजदीक के जांच केंद्र का लोकेशन पता कर सकता है। इतना ही नहीं जांच केंद्र के मोबाइल नंबर आदि भी एप पर उपलब्ध है, जिससे संबंधित केंद्र पर तैनात कर्मचारी से बात कर कोई भी व्यक्ति कोरोना जांच के लिए जरूरी जानकारी आदि भी प्राप्त कर सकता है। जिले के सभी 28 केंद्र इस एप पर मौजूद है, एप के माध्यम से गुगल मैप के सहारे आसानी से किसी भी केंद्र पर पहुंचा जा सकता है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के फील्ड वर्कर व जिला प्रशासन नया केंद्र बनने पर आसानी उसे इस एप में जोड़ सकेगा। एप पर हर जांच केंद्र के प्रभारी व लैब टेक्नीशियन, केंद्र के खुलने-बंद होने समय आदि भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed