फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ndian team selected Sooraj for Asian Championship

एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम ने हुआ सूरज का चयन

Mon, 03 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ndian team selected Sooraj for Asian Championship
अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का एक बार फिर भारतीय पेंचक सिलाट टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 से 17 अक्तूबर तक श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में संपन्न होगी। सूरज के चयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उप्र के कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन ने पत्र भेजकर उन्हें अवगत कराया है कि श्रीनगर में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ट्रायल में 85-90 किलो भार वर्ग में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का चयन किया गया है। सूरज ने अभी कुछ माह पूर्व मेलाका, मलेशिया में आयोजित 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। 2021 में राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में सूरज ने 85- 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2021 में स्वर्ण पदक तथा इस वर्ष राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक व फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था। दोनों वर्ष की उपलब्धियों पर मेरिट सहित सलेक्शन ट्रायल के आधार पर सूरज का चयन इस वर्ष 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 6वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के लिए किया गया है। सूरज के चयन होने पर उप्र ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व पेंचक सिलाट खेल संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष सहजानंद राय व राजीव प्रताप सिंह गप्पू आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed