फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NAPA is not able to remove the encroachment on its pond

Azamgarh News: अपनी पोखरी पर कब्जा नहीं हटा पा रही नपा

Sun, 03 Sep 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
NAPA is not able to remove the encroachment on its pond
नगर पालिका क्षेत्र के नरौली मुहल्ले में एक पोखरी पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा है। इस पोखरी को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगरपालिका काफी दिनों से प्रयास कर रही है, लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। अब नगरपालिका अध्यक्ष ने एसडीएम को पत्र भेजकर पोखरी को कब्जामुक्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कई पोखरियों का पाट कर भूमाफियाओं ने प्लाटिंग कराकर बेच दिया है। शासन का निर्देश है कि सरकारी जमीनों और पोखरियों पर हुए कब्जे को हटाया जाए। कागजों पर तो सरकारी जमीनें और पोखरियां अतिक्रमणमुक्त हो चुकी हैं लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। नगर के नरौली क्षेत्र में एक पोखरी पर नरौली के रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा है। उनके द्वारा उक्त पोखरी को पाटकर उस पर निर्माण करा लिया गया है। नगरपालिका सालों से इस पोखरी पर हुए कब्जे को हटाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिल सकी है। अब नगरपालिका अध्यक्ष सरफराज आलम ने एसडीएम सदर को पत्र भेजकर पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नपा ईओ को पत्र भेज कर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचने को कहा है। सुरक्षा के लिए वह इंतजाम करेंगे। अभी नपा की तरफ से कोई तिथि निर्धारित कर बताई नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed