{"_id":"5de2ad738ebc3e54a56571f3","slug":"name-of-relatives-added-to-family-in-ayushman-scheme-azamgarh-news-vns497236110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज के एक परिवार में दर्ज मिले रिश्तेदारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज के एक परिवार में दर्ज मिले रिश्तेदारों के नाम
विज्ञापन
आजमगढ़। आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी की शिकायत हो रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लालगंज के एक परिवार में सदस्यों के साथ उनके रिश्तेदारों का भी नाम जोड़ दिया गया है। सीएमओ ने पत्र के माध्यम से इसकी फर्जीवाड़े की जानकारी शासन को दे दी है।
मंडलीय अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र की आईडी से कार्ड में लाभार्थियों की संख्या गलत तरीके से जोड़ने का मामला सामने आया था। शिकायत पर डीएम ने एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। बीते बुधवार को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल के आयुष्मान मित्र के साथ तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। इस मामले की जांच एसपी कर रहे हैं। वहीं सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने भी डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय के नेतृत्व में टीम का गठन कर इसकी जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को डॉ. वाईके राय टीम के साथ लालगंज तहसील में जांच करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने पाया कि एक परिवार के गोल्डन कार्ड में दो से तीन नाम ऐसे जोड़े गए हैं जो उस परिवार के नहीं हैं बल्कि उनके रिश्तेदारों के नाम हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीएमओ डा. एके मिश्रा को सौंप दी है और सीएमओ ने शासन को इसकी जानकारी दे दी है।
कई जनपदों में बड़े पैमाने पर आयुष्मान योजना में गड़बड़ी हुई है। अपने यहां समय पर इसकी जानकारी हो गई। इस वजह से बड़ी गड़बड़ी नहीं हो सकी। इस योजना के तहत 1608 लोगों का इलाज हुआ है। इसमें से 250 लोगों का अभी भुगतान रुका है। डॉ. वाईके राय के नेतृत्व में गठित टीम ने लालगंज में मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर शासन को पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। - डा. एके मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
- 26 अस्पताल योजना से जुड़े
- नौ सरकारी और 17 प्राइवेट अस्पताल
- 1608 लोगों का हो चुका है इलाज।