फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Municipality should operate auto rickshaw stand immediately: Commissioner

आटो रिक्शा स्टैंड को नगर पालिका तत्काल संचालित करे : कमिश्नर

Fri, 09 Oct 2020 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Municipality should operate auto rickshaw stand immediately: Commissioner
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आरटीए (संभागीय परिवहन प्राधिकरण) तथा मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार देर शाम उनके कार्यालय में हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि शहर के अंदर आटो रिक्शा एवं टैक्सी आदि को अव्यवस्थित ढंग से पार्क किए जाने से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। परिवहन से संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालें। नगर पालिका आजमगढ़ में पूर्व से स्थापित आटो रिक्शा स्टैंड को संचालित नहीं किया जा रहा है। ईओ को सख्त निर्देश दिए कि सभी स्थापित आटो रिक्शा स्टैंड को तत्काल वैध रूप से संचालित किया जाए। अन्यथा आपके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर सीमा और अन्य क्षेत्र में चलने वाले परमिट प्राप्त आटो रिक्शों की पहचान के लिए उसे अलग-अलग रंग का कराये जाने या उस पर पट्टी डाले जाने के लिए संबंधित संघ, परिवहन, पुलिस, नगर पालिका शीघ्र बैठक कर निर्णय लें, ताकि चेकिंग में आसानी हो। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के लिए मरीजों और वहां के स्टाफ के आवागमन में हो रही दिक्कतों के दृष्टिगत क्षेत्रीय प्रंबधक रोडवेज को तत्काल बसों का संचालन करने का निर्देश दिया। आरएम ने तत्काल सहमति देते हुए कहा कि आजमगढ़ रोडवेज से रोजाना सुबह आठ बजे से राजकीय मेडिकल कालेज तक और वहां से शाम चार बजे आजमगढ़ के लिए बस चलेंगी।
विज्ञापन

मऊ एवं बलिया से जिन मार्गों पर संचालन के परमिट के लिए आवेदन किया गया है उस पर रोडवेज की बसें पहले से ही संचालित हैं। आजमगढ़ में प्रस्तावित दो रूट पर रोडवेज की बसें संचालित नहीं हैं। इस पर मंडलायुक्त ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रस्तावित रूट का मुआयना कर ब्लैक स्पॉट आदि देख लें। एक सप्ताह के अंदर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। डीएम राजेश कुमार ने निर्देश दिया कि प्राइवेट बसों को जिस रूट पर संचालन का परमिट दिया गया है सुनिश्चित करें कि उसी रूट पर चलें। जितनी दूरी का परमिट दिया गया है उससे अधिक दूरी का संचालन किसी भी नहीं होना चाहिए। दूरी स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए। आटो रिक्शा पर भी अंकन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में 25 ब्लैक स्पॉट
आजमगढ़। आजमगढ़ में कुल 25, मऊ 14 एवं बलिया में 21 ब्लैक स्पाट चिह्नित हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर 13, मऊ में सभी 8 एवं बलिया में 10 ब्लैक स्पाट पर सुधारात्मक कार्रवाई की गई है। एनएचएआई की सड़कों पर हुई कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी देते के लिए परियोजना निदेशक उपस्थित नहीं थे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक को स्पष्टीकरण मांगा गया। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एनएचएआई द्वारा निर्मित अंडर पास के जदोनों तरफ सड़के ऊंची बनाये जाने के कारण अंडर पास में भारी जलजमाव होता है। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क दुर्घटना में मौत की दशा में मुआवजा देने में बलिया में एसडीएम सदर के स्तर चार ऐसे मामले गत 2-3 वर्षों से लंबित हैं, जिनमें मुआवजा दिया जाना शेष है। एक माह में जांच पूरा कर इन प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। एसपी सुधीर कुमार, उप परिवहन आयुक्त वाराणसी लक्ष्मीकांत मिश्र, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामवृक्ष सोनकर, संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) आरएन चौधरी, एआरटीओ आजमगढ़ एसके सिंह, एआरटीओ बलिया राजेश्वर यादव, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज अतुल त्रिपाठी, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज ललित श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका डा. शुभनाथ प्रसाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed