फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mubarakpur Municipality plays a role in resolving cleanliness complaints

Azamgarh News: मुबारकपुर नगर पालिका में स्वच्छता की शिकायतों के निस्तारण में खेल

Sat, 10 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur Municipality plays a role in resolving cleanliness complaints
मुबारकपुर में एक ही फोटो लगाकर किया गया ​शिकायत का निस्तारण।
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में स्वच्छता संबंधी नागरिक शिकायतों के निस्तारण को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्वच्छता टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पोर्टल पर पिछले करीब दो वर्षों की कई शिकायतें अब भी खुली हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ शिकायतों को निस्तारित दिखाने के लिए कथित तौर पर ऐसे तस्वीरें अपलोड की गई हैं, जो वास्तविक शिकायत स्थल से संबंधित नहीं हैं। कुछ अन्य शिकायतों में एक ही स्थान की तस्वीर लगाकर निस्तारण किए गए हैं।
विज्ञापन

इस स्वच्छता पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों की सफाई, कूड़ा उठान, नालियों, जलभराव और सार्वजनिक स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना है लेकिन मुबारकपुर नगर पालिका में कई शिकायतें लंबे समय से खुली हुई हैं और उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, कुछ शिकायतों को निस्तारित दिखाने के लिए ऐसी तस्वीरें अपलोड की गईं, जो संबंधित शिकायत स्थल की वास्तविक स्थिति को प्रमाणित नहीं करतीं। कुछ मामलों में एक ही जगह की तस्वीर का इस्तेमाल अलग-अलग शिकायतों के निस्तारण में किए जाने की बात कही जा रही है।
00
पोर्टल के रिकॉर्ड और मौके की जांच की मांग
पुरा खिजिर निवासी सुजात हुसैन और पुरा सोफी निवासी हाफिज नफीज ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों की तारीख, शिकायत संख्या, संबंधित स्थान, निस्तारण की तारीख और अपलोड की गई तस्वीरों का मिलान कराया जाना जरूरी है। साथ ही, यह भी जांच होनी चाहिए कि शिकायतों को किस कर्मचारी या अधिकारी ने निस्तारित दिखाया और क्या वास्तव में मौके पर सफाई कराई गई थी। जांच में शिकायतों के लंबित रहने या गलत तस्वीरों के आधार पर निस्तारण दर्ज किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
00
शिकायतों के निस्तारण की निर्धारित है समय सीमा
मृत पशु हटाने की शिकायत: 48 घंटे।
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई: 12 घंटे।
कूड़ेदान की सफाई नहीं होना: 12 घंटे।
खुले मैनहोल या नालियां: 12 घंटे।
सड़क पर कूड़े का ढेर या जलभराव: 12 घंटे।
कूड़ा वाहन का नहीं पहुंचना: 12 घंटे।
सड़क की सफाई नहीं होना: 12 घंटे।
खुले में कूड़ा जलाना: 12 घंटे।
सार्वजनिक शौचालय में पानी या बिजली की समस्या: 12 घंटे।
खुले में शौच और सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब के स्थानों (येलो स्पॉट) से संबंधित शिकायतें: एक सप्ताह।
00
पोर्टल पर दर्ज कुछ शिकायतों का विवरण
- दो साल पहले तनवरी फात्मा ने पुलिस चौकी के सामने कूड़ा लगा होने की शिकायत की। नपा ने एक साल बाद दूसरे स्थान पर साफ-सफाई करते हुए फोटो अपलोड कर शिकायत का निस्तारण कर दिया।
- एक साल पहले मुबारकपुर में लगी पीने के पानी की एक टंकी में पानी न आने और लोगों द्वारा उस स्थान का इस्तेमाल शौच के लिए किए जाने की शिकायत की गई। इस पर ऐसी फोटो लगाकर निस्तारण किया गया, जिससे स्थान की पहचान करना भी मुश्किल है।
- सात माह पहले गैस पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क को तोड़कर छोड़ने की शिकायत की गई। अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- एक साल पहले यूरिनल स्थल की बदहाली की शिकायत की गई। नगरपालिका ने दूसरी जगह की फोटो लगाकर उसका निस्तारण कर दिया।
- दो वर्ष पूर्व कुएं के सामने पानी जमा होने की शिकायत हुई। यहां पर भी दूसरे स्थान की फोटो लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
- एक साल पहले मुहल्ला पूरा दीवान, आयशा तालाब, ऊंची तकिया में कूड़ा जलाए जाने से होने वाले प्रदूषण की शिकायत की गई। इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

00 वर्जन
कूड़े का निस्तारण एक सतत प्रक्रिया है। आपको कहीं भी कूड़े का ढेर मुबारकपुर नगरपालिका में नहीं मिलेगा। पोर्टल पर जो शिकायतें आती हैं, उनका निस्तारण किया जाता है। पोर्टल पर कुछ शिकायतों का निस्तारण गलत हुआ है, लेकिन हम इसकी जांच करवा रहे हैं। -विनय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, मुबारकपुर नपा।

मुबारकपुर में एक ही फोटो लगाकर किया गया शिकायत का निस्तारण।

मुबारकपुर में एक ही फोटो लगाकर किया गया शिकायत का निस्तारण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed