{"_id":"61e30afb435e1f390952c4e9","slug":"moths-flying-in-the-sky-the-smell-of-gold-jaggery-sesame-azamgarh-news-vns63376362","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में इतराईं पतंगे, सोंधा गुड़-तिल महका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में इतराईं पतंगे, सोंधा गुड़-तिल महका
विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवरस पर सिविल क्षेत्र में पतंग उड़ाते युवक।
- फोटो : AZAMGARH
आसमान में इतराईं पतंगे, सोंधा गुड़-तिल महका
मकर संक्रांति पर किया लोगों ने स्नान-दान
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। शनिवार को सुबह गुड़-तिल की सोंधी सुगंध से हुई। दिन चढ़ा तो रंगबिरंगी पतंगे आसमान में मंडराने लगीं। पेच लड़ाए जाने लगे और जिसने ज्यादा पतंगें काटीं उनकी पतंग खूब इतराई।
मकर संक्रांति श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुबह से नदी व तालाबों में स्नान किया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद और तिल, गुड़, उड़द और नए चावल का दान किया। घर-घर खिचड़ी बनाई गई। प्रसाद के रूप में खाया गया। फूलपुर तहसील क्षेत्र के दुर्वासा धाम के तमसा मंजूषा नदी के पवित्र जल में स्नान कर भगवान की पूजा-अर्चना की। अन्न का दान किया। रानी की सराय में मकर संक्रांति पर लोगों ने स्नान दान किया।
पतंग उड़ाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से पतंग लेकर छतों व मैदान में जा कर पतंगबाजी करते रहे। शहर में जगह-जगह पतंगों की दुकानों सजी रहीं। बच्चे व युवाओं की रंग-बिरंगी पतंगे आसमान में उड़ती रहीं। पतंग की दुकानों में बच्चों की पूरी दिन भीड़ बनी रही। पतंग काटने को लेकर बच्चों में आपसी विवाद भी हुए, लेकिन फिर साथ पतंगों की डोर बढ़ाने लगे। फूलपुर नगर के शनीचर बाजार, मंगलबाजार की दुुकान पर पतंग खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन
इनसेट...............
खाकी बाबा कुटी में बंटी खिचड़ी
लालगंज। मसीरपुर में मकर मकर संक्रांति के पर खाकी बाबा कुटी पर अखंड मनस पाठ के बाद खिचड़ी वितरण किया गया। नवीन मिश्रा ने पूजन कराया। रामाश्रय साहू, राकेश साहू, संतोष सिंह, मोती मौर्या, अजय गुप्ता, सुरेश साहू, जीवनलाल, सत्यनारायण, भोला सिंह, वीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, विजय सिंह, उमा सिंह आदि उपस्थित रहे। निजामाबाद के अद्भुत ब्रह्म योग सेवा समिति कस्बा में कपड़ा वितरण और खिचड़ी भोज का आयोजन राजेश्वर योगी के सानिध्य में किया। रामवृक्ष आचार्य, आशीष कसौधन, सफीक, क्रांति यादव, ओमकार गुप्ता, अजय मोदनवाल, संजय रावत, अजय जयसवाल आदि उपस्थित थे। तरवां क्षेत्र के बीबीपुर ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह भोज का आयोजन किया। गो सेवा प्रमुख अखिलेश, संतोष जिला कार्यवाहक, सुशील विभाग प्रचारक, जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस बरनवाल, सह खंड कार्यवाह बृजेश पांडेय, राकेश, संतोष, संजय, शुभम बरनवाल, राकेश सिंह, गंगा सिंह, श्री कृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे। सरायमीर क्षेत्र के चमावां गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों ने भोले भंडारी का रुद्राभिषेक किया गया। महंत पंकजाचार्य ने जीर्णोद्धार का काम की शुरुआत की। मंदिर जीर्णोद्धार के लिए गुजरात के कुशल कारीगरों की टीम आने वाली है। नगीना सिंह, साकेत चतुर्वेदी, सतिराम प्रजापति, सुरेश उपाध्याय, श्यामकुमार चौरसिया, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र मानव के लिए आदर्श
आजमगढ़। मानव जनहित सेवा संस्थान के तत्वावधान में हरबंशपुर में चल रहे सप्त दिवसीय राम कथा के छठवें दिन प्रवचन का आयोजन हुआ। जिसमें बाल व्यास पंडित कौशल किशोर ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र मानव मात्र के लिए आदर्श है। समता का दिव्य दर्शन भगवान राम के जीवन चरित्र में समग्र रूप से दृष्टि गोचर होता है।
कथावाचक पंडित कौशल किशोर ने कहा कि महाराज दशरथ द्वारा जब यह घोषणा की गई कि राजगद्दी पर राम आसीन होंगे। यह सुनकर प्रभु प्रसन्न नहीं हुए और वनवास का आदेश सुनकर दुखी नहीं हुए, बल्कि माता कौशल्या से प्रभु ने बड़े सहज भाव से कहा हमारे पूज्य पिता ने हमें जंगल का राजा बना दिया मैं भाईयों में सबसे बड़ा हूं। इसलिए मैया पिता ने विशाल जंगल का साम्राज्य मुझे और अयोध्या का राज्य भरत को दे दिया। इससे आशय स्पष्ट है कि जिसके चरित्र विषमता में समता का दर्शन हो उसी को राम कहते है। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष विजय यादव, पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, पंडित हरेंद्र पाठक, संजय कुमार पांडेय, डब्बू यादव, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश तिवारी, कैलाश नाथ चतुर्वेदी व रामकवल चौबे सहित आदि उपस्थित थे। पूर्णाहूति हवन के साथ कथा का समापन रविवार को होगा।
सत्संग में स्वामी जी के संदेश को सुनाया
सरायमीर। मकर संक्रांति के अवसर पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कोने-कोने से सत्संगी भाई, बहन व अन्य लोगों ने भाग लिया।
हरिमूरत विश्वकर्मा, सकलदीप पाल, जिलाध्यक्ष रामचरन ने स्वामी जी के संदेश को लोगों को सुनाया। कहा कि यह मनुष्य शरीर बड़े भाग्य से मिला है। जब कई जन्मों का पूर्ण संचित होता है, तो यह मनुष्य शरीर किराए का मकान मिलता है। बड़ी दया रहम कर भगवान ने मनुष्य शरीर दिया। इसी सही कार्य में लगाए। मनुष्य को शराब जैसी बुरी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए तथा किसी जीव की हिंसा नहीं करनी चाहिए। इससे बड़ा पाप कुछ नहीं। इसलिए शुद्ध शाकाहार अपना लें। इस अवसर पर राम जीवन सिंह, रामभवन मौर्य, डा. जेपी यादव, कमला प्रसाद मौर्य, डा. मिठाई लाल चौहान, भाने मौर्य, सकलदेव पाल, संतोष प्रधान, हरि मूरत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।