फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother dies after being hit by truck, son injured

ट्रक की चपेट में आकर मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 11 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother dies after being hit by truck, son injured
निजामाबाद/सरायमीर। निजामाबाद थाना के फरिहां बाजार में शनिवार को दिन में ढाई बजे ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा उसका पुत्र मामूली रुप से घायल हो गया। घटना के समय बाइक सवार मां-बेटा तहरबपुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामदपट्टी गांव निवासी सोनमती (40) पत्नी बृजभान शनिवार की सुबह अपने पुत्र सनी के साथ बाइक से दवा लेने के लिए तहबरपुर गई थी। दिन में लगभग ढाई बजे दवा लेकर मां-बेटा बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां बाजार में पहुंचे थे कि इसी दौरान बाइक व ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में मां सोनमती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा सनी मामूली रुप से चोटिल हो गया। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची निजामाबाद थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed