{"_id":"6791df5eb5313286ce049ea1","slug":"monkey-brought-down-electricity-pole-in-azamgarh-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ में बंदर ने मचाया उत्पात, बिजली का पोल हिलाकर गिराया; बाल- बाल बची लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ में बंदर ने मचाया उत्पात, बिजली का पोल हिलाकर गिराया; बाल- बाल बची लोगों की जान
Thu, 23 Jan 2025 11:49 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:49 AM IST
सार
आजमगढ़ में बंदर ने विद्युत विभाग के पोल को हिलाकर गिरा दिया। इस दौरान एक अन्य पोल भी उसके चलते गिर गया। गनीमत रही कि बिलली कटी थी। ऐसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
आजमगढ़ में बंदर ने गिराया बिजली का पोल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ नगर के कटरा त्रिमुहानी पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बंदर विद्युत पोल पर चढ़ा और उसे जोर-जोर से हिलाने लगा। तभी पोल जड़ से टूटकर गिर गया। एक पोल गिरते ही उसके साथ एक पोल और गिर गया। जबकि अन्य कुछ पोल बिजली सहित अन्य प्रकार के लगे तारों की वजह से टीका रहा। संयोग ही था कि उस दौरान बिजली कटी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के लोगों से जर्जर पोल को बदलने के लिए शिकायत की गई। लेकिन बिजली विभाग इसे लेकर लापरवाह बना रहा। जिसका परिणाम रहा कि आज बंदर के पोल हिलाने भर से यह घटना हुई।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि यदि बिजली आपूर्ति चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि सुबह सात बजे के आस-पास कटरा त्रिमुहानी पर लोग चाय पीने आते हैं, इसके अलावा उस मार्ग पर कई स्कूल हैं, साथ ही जहां पोल गिरा है वहां भी एक स्कूल है।
विज्ञापन
उधर बिजली का पोल गिरने के बाद काफी देर तक लाइन मैन आदि मौके पर तो पहुंच गए थे, लेकिन जेई का कहीं अता-पता नहीं था। लोगों में विभाग के इस लापरवाह रवैये से गुस्सा देखने को मिला।