फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Money from trust Prabodhini Ekadashi

श्रद्धा से मनी प्रबोधिनी एकादशी

Sat, 12 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 12 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Money from trust Prabodhini Ekadashi
प्रबोधिनी एकादशी
जिले में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। दिन भर व्रत रख कर लोगों ने शाम को सिंघाड़ा, गंजी का ग्रहण किया। साथ ही गन्ने का नेवान भी किया। शाम होने पर घरों में दीए जलाए और आतिशबाजी भी की। उधर पूरे दिन बाजारों में गंजी, सिंघाड़ा और गन्ने की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


 शहर से लेकर गांव-देहात तक प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रबोधिनी एकदशी पर दिनभर लोगों ने व्रत रखा। बात दें कि इस पर्व में सिंघाड़ा और गंजी का सेवन किया जाता है। शाम को गन्ने का नेवान किया जाता है। शुक्रवार को पूरे दिन बाजार में सड़कों के किनारे गन्ना, सिंघाड़ा और गंजी की दूकानों पर खरीदारी को लोगों की भीड़ रही। गंजी 30 रूपए किलो के बेचा जा रहा था, तो सिंघाड़ा भी 20 से 30 रूपए किलो बिक रहा था। वहीं 40, 30 और 20 रुपया जोड़ा गन्ना बिका।
विज्ञापन


शाम को पूजन-अर्चन के बाद घरों में दीप जलाए गए और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की। व्रती लोगों ने गंजी, सिंघाड़े को आहार के रूप में ग्रहण किया। मेजवां संवाददाता के मुताबिक फूलपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व परंपरागत और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को कस्बे में दीपावली जैसा दृश्य था। कस्बा स्थित शनिचर बाजार में गंजी, सिंघाड़ा और गन्ने की दुकानों पर सुबह से खरीदारों की भीड़ रही। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भगतपुर गांव में प्रबोधनी एकादशी के अवसर पर मेले का आयोजन। मेले में भगतपुर के अलावा दर्जनों गांव के लोगों ने जलेबी, चाट आदि का आनंद लिया। महिलाओं ने शृंगार के सामान आदि खरीदे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed