फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants snatched the belongings of a young man and a woman at night

Azamgarh News: रात में बदमाशों ने युवक और महिला से की छिनैती

Fri, 27 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
miscreants snatched the belongings of a young man and a woman at night
अहरौला। थाना क्षेत्र के झगड़ापाकड़पुर और भोगईचा गांव में बुधवार की रात बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों के आतंक से दहशत में हैं। दोनों गांवों में बदमाशों ने अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित पक्षों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। झगड़ापाकडपुर गांव निवासी प्रवेश राजभर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका घर अहरौला-अतरौलिया मार्ग पर है। बुधवार की रात 12.45 बजे एक सफेद बोलेरो से कुछ लोग पहुंचे। उस समय वह बरामदे में सोया था। गाड़ी की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। तभी बदमाशों ने उसके पास पहुंचकर कनपटी पर असलहा तान दिया, मोबाइल और जेब में रखे 2500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

इसी घटना के थोड़ी देर बाद, दो किलोमीटर दूर स्थित भोगईचा गांव में भी वही वाहन पहुंचा। यहां श्यामनारायण के घर के पास बोलेरो सवार पहुंचे और आवाज लगाई।
घर की महिला आशा देवी जैसे ही बाहर आई, तभी एक बदमाश ने गले में पहना मंगलसूत्र झपटा मारकर छीन लिया और भागकर बोलेरो में सवार होकर भाग गए।
इस बारे में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि 112 डायल सेवा से सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed