फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five demands of students accepted; sit-in protest called off.

Azamgarh News: छात्रों की पांच मांगें मंजूर, धरना खत्म

Sat, 26 Sep 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five demands of students accepted; sit-in protest called off.
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्र। स्रोत-छात्र - फोटो : Archive
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में पांच प्रमुख मांगों को लेकर चल रहा छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर कुलसचिव अमृत लाल ने मांगों पर की गई कार्रवाई का आधिकारिक पत्र जारी किया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए जीईएम पोर्टल से मोबाइल पीएचसी बस खरीदने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

परिसर में बंद पांच लिफ्ट चालू कर दी गई हैं, जबकि तीन अन्य की मरम्मत और सर्विसिंग जारी है। छात्रों के लिए वाटर कूलर भी चालू कर दिए गए हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए मुख्य गेट, परिसर और विभिन्न भवनों में आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें क्रियाशील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सड़क तक आवागमन के लिए बस और ई-रिक्शा का नियमित संचालन भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, परिसर में महाराजा सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कुलपति ने कहा कि यह नवस्थापित विश्वविद्यालय है।
वित्तीय उपलब्धता के अनुसार छात्र-छात्राओं को सभी जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।

छात्रों का नेतृत्व कर रहे हर्षित ने कहा कि मांगें स्वीकार होने पर धरना समाप्त किया गया है। समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को समय दिया गया है। यदि समस्याएं दूर नहीं हुईं तो छात्र दोबारा धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed