{"_id":"61894dde0a884b39ab56558f","slug":"miscreants-shot-the-young-man-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: मुकदमा न लड़ने की धमकी देकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: मुकदमा न लड़ने की धमकी देकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 08 Nov 2021 09:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:48 PM IST
सार
मुकदमे की तारीख से लौट रहे युवक को सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक वसीम अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा गांव का निवासी है।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
आजमगढ़ जिला मुख्यालय से मुकदमे की तारीख से वापस लौट रहे युवक को सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर रोका। इसके बाद मारपीट कर मुकदमा न लड़ने की धमकी दी और दो फायर किए जिसमें एक गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी।
विज्ञापन
घायल युवक वसीम (30) पुत्र सैयाद अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा गांव का निवासी है। उसने बताया कि तारीख देखकर वापस लौटते समय उसने पकड़ी मोड़ पर दाढी बनवाई। वहीं से एक सुपर बाइक से दो लोग पीछा किए। कांटा वाली बाग के मोड़ पर पहुंचते ही उन्होंने उसे रोका।
विज्ञापन
पहले मुकदमा न लड़ने की धमकी दी फिर गोली मारी और काम हो गया कहते हुए दोनों उसी दिशा में फरार हो गए। सीएचसी अहरौला के चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन