फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants beaten a young man and snatched away 10 thousand rupees

बदमाशों ने युवक को पीट कर छीन लिए 10 हजार रुपये

Thu, 03 Dec 2020 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Miscreants beaten a young man and snatched away 10 thousand rupees
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास एक व्यक्ति से छह युवकों ने तमंचा सटा कर 10 हजार रुपये छीन लिया। पीड़ित ने घटना के बाबत रौनापार थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सैदौली गढ़थौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव निवासी जोगिंदर पुत्र रामवृक्ष बृहस्पतिवार को सरसों की पेराई कराने चांदपट्टी बाजार गया था। शाम चार बजे वह वापस लौट रहा था कि रास्ते में चांदपट्टी-हैदराबाद मार्ग पर फरीदपुर गांव के पास छह युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने तमंचा सटा दिया और जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाबत पीड़ित जोगिंदर ने रौनापार थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एसओ रौनापार नवल किशोर सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed