फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants attacked looted and fired at wedding ceremony in Azamgarh

Azamgarh: धूमधाम से हो रही थी शादी, अचानक दबंगों ने बोला धावा; तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

Tue, 30 Jan 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

शादी समारोह के बीच आधा दर्जन दबंगों ने अचानक धावा बोल दिया। महिलाओं से छेड़खानी करने के साथ ही तोड़फोड़ व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़ित परिवार ने नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Miscreants attacked looted and fired at wedding ceremony in Azamgarh
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जीयनपुर कस्बा के जामेतुल बनात मुहल्ले में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में दबंगों ने जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ करने के साथ ही लूटपाट की गई। वहीं हवाई फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने अपने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर भी चलाया। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर हमलावर भाग खड़े हुए। जिसके बाद किसी तरह विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जामेतुल बनात मोहल्ला निवासी संपूर्णानंद दीक्षित की बेटी की सोमवार को शादी थी। बरात दरवाजे पर आ चुकी थी। हंसी-खुशी के महौल में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही आधा दर्जन दबंग कार्यक्रमस्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। महिलाओं के साथ छेड़खानी की। वहीं तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। गाड़ी में रखे जेवरात लूटने के आरोप भी लगे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ का विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद दबंग कार्यक्रमस्थल के बगल में स्थित अपने मकान के छत पर चढ़ गए और वहीं से बराती व घरातियों पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। 

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए हमलावर

सूचना पर जब जीयनपुर की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित संपूर्णानंद दीक्षित ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिया। जिसके आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 

नामजद किए गए लोगों में प्रियांशु राय उर्फ चाहत, प्रतीक राय, राजीव राय, प्रज्जवल राय, प्रतिमा राय समेत कुछ अज्ञात शामिल हैं। पुलिस नामजद अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed