{"_id":"6b0895bc8ddb5b111c006311","slug":"one-lakh-students-read-the-preamble-to-the-constitution-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-161232-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक लाख विद्यार्थियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक लाख विद्यार्थियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में संविधान दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : Archive
संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ''एक स्वर, एक संविधान'' कार्यक्रम के तहत भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद के सभी विद्यालयों में ''संविधान संवाद'' कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य आयोजन शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। यहां न्यायिक अधिकारियों, शिक्षकों और करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है। सभी को संविधान में निहित मूल्यों का पालन करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया। वहीं, जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।