फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Milk producers will now earning

अब दुग्ध उत्पादकों की बढ़ेगी कमाई

Wed, 27 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 27 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Milk producers will now earning
d
प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा 29 जुलाई को अहरौला ब्लॉक के लेदौरा में आधुनिक दुग्ध प्लांट और सांसद मुलायम सिंह यादव के आदर्श गांव तमौली में दुग्ध संग्रह केंद्र का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि लेदौरा में बनने वाला दुग्ध प्लांट 10,000 हजार लीटर क्षमता का है। यहां लस्सी, मीठी दही, खोवा, पनीर, मट्ठा आदि दुग्ध उत्पाद निर्मित किए जाएंगे। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि यह आधुनिक दुग्ध प्लांट 7.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसमें मशीनरी की आपूर्ति, स्थापना मैसर्स इंडिया डेरी मशीनरी कारपोरेशन की ओर से किया गया है। इस परियोजना का सिविल कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने किया है।
विज्ञापन


संदर्भित जो भी मशीनें स्थापित की गई हैं वे आधुनिक तकनीक से जनपद के दुग्ध उत्पादकों को अपने दूध को औने-पौने दामों पर नहीं बेचना पड़ेगा। दुग्ध उत्पादकों को इस प्लांट के लग जाने से काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि जनपद के दुग्ध उत्पादक अपनी दूध को डेरी प्लांट में देकर अपने तथा परिवार के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं। इस दुग्ध प्लांट के चालू हो जाने से प्लांट के आसपास के बेरोजगारों को अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत विकास खंड अहिरौला के ग्राम लेदौरा में निर्मित दुग्ध प्लांट एवं ग्राम तमौली में स्थित दुग्ध संग्रह केंद्र का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed