फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miljoene goedere is oorgesteek deur by die winkel van bullebak in te breek

सराफा की दुकान में सेंध काट कर लाखों का माल पार

Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Miljoene goedere is oorgesteek deur by die winkel van bullebak in te breek
अतरौलिया। बढ़या बाजार में स्थित सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी हुई । पीड़ित की सूचना पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस फोर्स ने मौका मुआयना किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

दुकानदार प्रवेश पुत्र हीरालाल बढ़ा बाजार में जमुना यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर सराफा का कारोबार करता है। वह किसी काम से कुछ दिनों पूर्व गोरखपुर गया था और दुकान की चाभी अपने छोटे भाई को दे गया था। शनिवार को वह वापस लौट दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान खोलते ही उसके होश उड़ गए। दुकान में रखे लगभग 4.30 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। वहीं दुकान के पिछले हिस्से में सेंध कटी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस केे दिया। डॉगस्कवायड के साथ अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना के बाबत तहरीर पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि जो सेंध काफी छोटी है, उससे कोई बच्चा भी अंदर नहीं आ सकता है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed