फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Migrant workers being sent home from shelter home in a short time

कुछ देर में ही शेल्टर होम से घर भेजे जा रहे प्रवासी श्रमिक

Fri, 22 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers being sent home from shelter home in a short time
मुबारकपुर के सीपीएस स्कूल में प्रवासियों को दिया जा रहा राशन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लाकडाउन के बीच बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों से बढ़ने वाले संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने ट्रेन और बस से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को तहसीलों में बनाए गए शेल्टर होमों में दो दिन रहने के बाद घर भेजने का शासनादेश जारी किया था। अब इसे खत्म कर दिया गया है। शुक्रवार को मुबारकपुर के सीपीएस स्कूल परिसर में भेजे गए प्रवासियों को कुछ देर रोकने के बाद ही राशन किट देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में हजारों की संख्या में प्रवासियों का ट्रेन और बस के माध्यम से जनपद आगमन हो रहा है। जिसका परिणाम है कि जनपद में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। एक ही दिन में गुरुवार को 16 कोरोना पाजीटिव सामने आए। इसे देखते हुए जनपद के हर लोग सकते में हैं। वहीं शासन द्वारा इन प्रवासियों को दो दिन शेल्टर होम में रखने के बाद होम क्वारंटीन करने का शासनादेश जारी किया गया था , लेकिन ये व्यवस्था फिर खत्म कर दी गई है। शुक्रवार को लुधियाना से सरायमीर तक ट्रेन तक आने वाले प्रवासियों को बस के माध्यम से मुबारकपुर स्थित शेल्टर होम सेंट्रेल पब्लिक स्कूल में भेजा गया। वहां इन प्रवासियों को दो दिन रखने की बजाए जांच के बाद उनके नाम, पते, मोबाइल नंबर नोट करने और स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें राशन किट देकर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से एक शासनादेश जारी किया गया है। इसके अनुसार अब प्रवासी श्रमिकों को तब तक ही शेल्टर होम में रोकना है जब तक उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर होने के साथ उनकी जांच नहीं हो जाती। साथ ही इनमें से कुछ बुजुर्ग और संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की सैंपलिंग नहीं हो जाती। यह कार्य होने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन पर भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु प्रसाद गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed