फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum submitted to DRM demanding the conversion of Rani ki Sarai station into a city station.

Azamgarh News: डीआरएम को ज्ञापन सौंप रानी की सराय स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की उठाई मांग

Sun, 06 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DRM demanding the conversion of Rani ki Sarai station into a city station.
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए शनिवार को पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी आशीष जैन को क्षेत्रीय लोगों ने ज्ञापन सौंपकर सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा देने की मांग की। इसके साथ ही स्टेशन पर प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने, फुट ओवरब्रिज और रोड क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण समेत विभिन्न मांगें रखीं। मांगों के प्रति सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड पर स्थित सराय रानी रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय लोगों का अपनी मांगों के समर्थन में धरना जारी है। अमरजीत यादव और अजय सैनी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में लोग स्टेशन को पहले की तरह महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग उठा रहे हैं। शनिवार को डीआरएम के आजमगढ़ स्टेशन पहुंचने की जानकारी मिलने पर आंदोलनकारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

धरनारत लोगों का कहना था कि करीब एक दशक पहले सराय रानी रेलवे स्टेशन को हॉल्ट स्टेशन में परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद यहां ट्रेनों के ठहराव में कमी आई। इससे क्षेत्र के छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की बड़ी आबादी और आसपास के दर्जनों गांवों की निर्भरता को देखते हुए स्टेशन को फिर से विकसित करने की जरूरत है। आंदोलनकारियों ने कहा कि रेलवे की ओर से स्टेशन के पीछे कई भवनों का निर्माण कराया गया है, लेकिन स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा देने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
उन्होंने प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को आजमगढ़ शहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन में स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण और रोड क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
लोगों का कहना है कि सिटी स्टेशन का दर्जा मिलने और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र में यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में अमन, मनीष, अनिल कुमार, अखिलेश यादव, रामदेव, राजेश, विनोद, सुनील, रणजीत, राहुल, निहाल, महेंद्र, हीरालाल और इंद्राज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed