फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maternal death, angry family protests

प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Maternal death, angry family protests
फूलपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को प्रसूता की प्रसवपूर्व ही मौत हो गई। प्रसूता की मौत पर परिजन आक्रोशित हो उठे और घंटो अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर आक्रोशित परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में ब्याही 25 वर्षीया सोनम पत्नी पिंटू की डिलेवरी होनी थी। पिंटू रोजीरोटी के लिए मुंबई में रहता है। जिसके चलते सोनम अपने मायके फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर में रह रही थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे और भर्ती कराया। डिलेवरी के पूर्व ही सोनम की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को होते ही वे आक्रोशित हो उठे और डॉक्टर व नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम फूलपुर फोर्स के साथ सीएचसी पर पहुंचे और परिजनों को समझाना शुरू कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. रामआशीष यादव ने बताया कि प्रसूता में खून की काफी कमी थी। जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। खून की कमी के चलते ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। एसडीएम के समझाने के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed