{"_id":"649d40e5ecbaa4e3f30750b7","slug":"massive-protest-over-security-of-bhim-army-chief-chandrashekhar-azad-memorandum-of-demands-sent-to-governor-t-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर भारी प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर भारी प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Thu, 29 Jun 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:59 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष एडवोकेट एके आनंद ने कहा कि सहारनपुर में देवबंद में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पार्टी के कार्य से गए थे। अचानक की कार सवार असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें उन्हें भी एक गोली लगी लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस घटना को लेकर बहुजन समाज में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Azamgarh: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर भारी प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के सहारनपुर में भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले से उनके समर्थकों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को उनके समर्थकों ने नरौली से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का मांगपत्रक प्रशासन के जरिए राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ballia: ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष एडवोकेट एके आनंद ने कहा कि सहारनपुर में देवबंद में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पार्टी के कार्य से गए थे। अचानक की कार सवार असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें उन्हें भी एक गोली लगी लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस घटना को लेकर बहुजन समाज में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
इसके पहले भी 20 जनवरी 2023 को मुजफ्फरनगर में उन पर हमला हो चुका है। जिसे देखते हुए हमारी पार्टी लगातार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। इसलिए हमारी मांग है कि उन्हें तत्काल सुरक्षा जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए और हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराई जाए। इस मौके पर रमेश, सहिलेश कुुमार, जनार्दन, मंजीत, शोभा प्रसाद, अमीरचंद यादव, आराधना गौतम, राहुल राव, धर्मवीर भारती, डा. दिवाकर कुमार, मोती लाल, दिनेश आदि उपस्थित थे।