फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Lineman dies due to electrocution while connecting fuse of transformer, angry villagers protest

Ballia: ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2023 12:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी योगेश कुमार पुत्र सुग्रीव राम गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे चेतन किशोर गांव में सुभाष राय के हाते में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Ballia: Lineman dies due to electrocution while connecting fuse of transformer, angry villagers protest
Ballia: ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय संविदा पर तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। जैसे ही यह खबर विद्युत कर्मचारियों व मृतक के घर व गांव के लोगों को लगी पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण विरोध पर उतर आए और मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, महिलाओं से की थी लूटपाट
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी बांसडीह भूषण मौर्या के काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी योगेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र सुग्रीव राम गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे चेतन किशोर गांव में सुभाष राय के हाते में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई।  प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लाइनमैन द्वारा विद्युत उप केंद्र से सिडाउन भी लिया गया था। इसके बावजूद तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। इस संबंध में विद्युत सबस्टेशन पर तैनात एसएसओ राकेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन द्वारा सिडाउन लिया गया था और विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति काटी गई थी। बिजली आपूर्ति कैसे बहाल हुई इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मौके पर नायब तहसीलदार द्वय रजनीश सिंह, सीपी यादव, थाना अध्यक्ष  दिनेश पाठक के अलावा संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed