फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mason dies, family alleges negligence

Azamgarh News: राजमिस्त्री की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mason dies, family alleges negligence
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तमरुवा गांव निवासी शिवनाथ निषाद (52) की मंगलवार की शाम शहर के लक्षीरामपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन ने चिकित्सक पर हल्की चोट लगने के बावजूद दो दिनों तक आईसीयू में रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाई केशव ने बताया कि तमरुवा गांव निवासी शिवनाथ राजगीर मिस्त्री थे। बीते शनिवार को वह गांव के मित्र बलवंत निषाद के साथ बैसपुर एक व्यक्ति के छत की ढलाई करने के लिए गए थे। शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तेजापुर गांव के समीप पहुंचे कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने बलवंत को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। जबकि शिवनाथ को वही पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने लक्षिरामपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान स्वजन का अराेप है दो दिनों आइसीयू के बेड चार्ज 60 हजार सहित डेढ़ लाख रुपये खर्च कर दिए, इसके साथ ही दवा खुद खरीदकर कर लाते थे। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed