{"_id":"5edd14a58ebc3e909a686eb7","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-azamgarh-news-vns5287991115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
मेंहनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के करनेहुंआ गांव निवासिनी एक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी मृतका के मायके में रह रहे बेटे को हुई तो उसने पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस जब मृतका के घर पहुंची तो ससुराल वाले ताला बंद कर घर से फरार हो गए।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुंआ गांव निवासिनी 38 वर्षीया रीता देवी पत्नी शिवनरायण की शनिवार की शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मृतका के मायके ग्राम हथौड़ा पहुंची, मायके वालों के होश उड़ गए। वहीं मृतका के मायके में ही रह रहे उसका बेटा अभिषेक (17) व बेटी अंसिका (7) का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दोनों बच्चे ननिहाल में ही रह कर पढ़ते थे। मृतका के बेटे अभिषेक ने पिता समेत परिवार के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। तहरीर में उसने बताया कि पिता व परिवार के अन्य सदस्य अक्सर ही उसकी मां को मायके से पैसा मांग कर लाने के लिए मारते-पीटते थे। जिसके चलते ही मैं और मेरी बहन नानी के यहां रह कर पढ़ते है। बेटे की तहरीर पर पुलिस सक्रिय हुई तो ससुराल वाले घर पर ताला बंद कर फरार हो गए। एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर मिल गई है। प्रकरण में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।