फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged herself in her maternal home

Azamgarh News: विवाहिता ने मायके में फंदा लग कर दी जान

Tue, 04 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in her maternal home
थाना क्षेत्र के शेर्रा गांव स्थित मायके आयी विवाहिता ने सोमवार को दिन में घर पर ही रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता की मां ने बेटी के ससुराल के पड़ोसी युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस तहरीर दी है। शेर्रा गांव निवासी चंद्रकेश ने अपनी पुत्री खुशबू 26 का विवाह दो साल पूर्व जहानागंज थाना के बीनासे गांव निवासी नंदलाल से किया था। शादी के बाद नंदलाल रोजीरोटी के लिए विदेश चला गया। नंदलाल के बाहर रहने का फायदा उसके पड़ोसी ने उठाने का प्रयास किया। उसने कई बार खुशबू के साथ गलत हरकत की। जिसकी शिकायत उसने विदेश में रह रहे अपने पति से भी की। इसके बाद भी जब पड़ोसी अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो खुशबू ने 30 जून को सूचना मायके दी। मायके वाले एक जुलाई को उसे अपने यहां लेकर चले आए। बताया जाता है कि इसके बाद पड़ोसी खुशबू के मायके भी पहुंच गया और उसकी मां व बहन को भला-बुरा कहते हुए भगा दिया। इसके बाद खुशबू की मां व बहनें खेत चली गई तो वह जबरन घर में घुस कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। खुशबू ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। पड़ोसी के इस व्यवहार से खुशबू क्षुब्ध हो उठी और उसने घर में ही रस्सी का फंदा बनाकर उस पर लटक गई। मां व बहनें खेत से वापस आयी तो उसे फंदे पर लटका देखा। विवाहिता एक बच्ची की मां थी। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed