{"_id":"60952deee5fe456baf14fc9d","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-her-brother-accuses-of-dowry-harassment-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या, भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या, भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Fri, 07 May 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 05:39 PM IST
सार
रौनापार थाना के कुरसौली गांव की घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आजमगढ़ में लाटघाट रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को दिन में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्मा गांव निवासी लग्गू पासवान ने अपनी पुत्री (34) विद्यावती देवी का विवाह रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी सरफू पासवान से किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार की सुबह विद्यावती साड़ी का फंदा बना छत के चुल्ले से झुल गई। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही मृतका का भाई अभिमन्यु मौके पर पहुंचा और पति सरफू समेत परिवार के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।