फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   many people died and more than 15 people hospitalized in three villages of Azamgarh after consumption of poisonous liquor

नहीं थम रहा सिलसिला: आजमगढ़ के तीन गांवों में नौ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा लोग भर्ती, ग्रामीणों ने कहा- जहरीली शराब से गई जान

Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में जहरीली शराब का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला, इमादपुर और आम गांव में नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें अरनौला और इमादपुर में 4-4 और आम गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
many people died and more than 15 people hospitalized in three villages of Azamgarh after consumption of poisonous liquor
मृतकों के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में जहरीली शराब का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला, इमादपुर और आम गांव में नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें अरनौला और इमादपुर में 4-4 और आम गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इनमें से पांच लोगों का बुधवार को ही अंतिम संस्कार हो चुका है वहीं तीन लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


एक व्यक्ति का शव परिजन घर पर रख कर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। वहीं 15 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दीदारगंज क्षेत्र के अरनौला में बुधवार को लोचन (45) व फेकू (50) तथा इमादपुर में संजय (35), केशव (40) व जोगेंद्र (30) की मौत हो गई। इन सभी का परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अरनौला में एक दंपती सहित तीन और लोगों की मौत हो गई। इसमें जगदंबा (43) और उनकी पत्नी शर्मिला (40) शामिल है। यह दोनों सरायमीर क्षेत्र के हवेली गांव के निवासी थे और अरनौला गांव स्थित एक खेत में डेरा डाल कर रह रहे थे। मौत की सूचना पर दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित थे और संभवत: इसी से मौत हुई है। वैसे ग्रामीणों के आरोप पर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृत दंपती के दो मासूम बच्चे हैं, जिसमें एक पांच माह का तथा दूसरा पांच साल का है।

वहीं दोपहर 12 बजे अरनौला गांव निवासी रवि (21)  व आमगांव निवासी कमलेश (28) की भी मौत हो गई। रवि का शव लेकर परिजन थाने पर पहुंचे। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कमलेश के परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। तीनों गांवों के 15 लोगों के बीमार होने से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। 

पुलिस ने पूछताछ के लिए दो को उठाया

दीदारगंज के अभी 15 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। इनमें कुछ शाहगंज के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है तो कुछ आसपास के निजी डॉक्टरों के यहां भर्ती होकर इलाज करा रहे है। इनमें बृजेश पुत्र सुरेंद्र, शोभनाथ पुत्र सतई, खजांची पुत्र चंद्रिका, जितेंद्र पुत्र प्यारेलाल, शंकर लाल पुत्र जीवधन आदि की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा शराब से मौत की बात उठाने पर पुलिस ने दो अवैध शराब कारोबारियों को उठा लिया है। हालांकि पुलिस महकमा किसी को भी हिरासत में लेने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed