फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manoj left the world after the farewell of wife Anthama

पत्नी अंतिमा की विदाई के बाद दुनिया से छोड़ गया गया मनोज

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Manoj left the world after the farewell of wife Anthama
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव में ब्याही युवती की मांग महज 22 दिन में ही सूनी हो गई। सात फेरे के 22 दिन बाद ही सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। जीवन साथी के पास आने की आस लेकर मायके गई विवाहिता अभी घर वालों से हालचाल भी नहीं कर पाई कि ससुराल से पति की मौत की खबर आ गई। पति के मौत की खबर सुनकर बिलखते हुए वह बेसुध हो गई। वहीं परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव निवासी मनोज यादव की शादी 22 अप्रैल को अड़िका गांव निवासी दयाराम की पुत्री अंतिमा से हुई थी। मनोज परिवार के जीवनयापन के लिए मुंबई में रहकर काम करता था। वह अपनी शादी में ही घर आया था। शुक्रवार को उसकी पत्नी के मायके वाले आए थे और अंतिमा को विदा कराकर मायके ले गए थे। विदाई के बाद मनोज अपने दोस्त अजय के साथ बाजार जा रहा था कि सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अभी पत्नी अंतिमा घर पहुंचकर अपने घर वालों का हालचाल ले रही थी कि ससुराल से फोन आया और पति मनोज की मौत हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही वह हतप्रभ रह गई। वहीं मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पति के मौत की खबर सुनकर नवविवाहिता भी अपने ससुराल पहुंची और पति को पुकारते हुए बिलखने लगी। मनोज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चौथ आने से पहले ही फैल गया मातम
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव निवासी अजय यादव अपने चाचा के पुत्र संजू की शादी में आया था। सात मई को शादी के बाद शुक्रवार को लोग चौथ लेकर आने वाले थे। इसी की तैयारी में अजय व मनोज जुटे हुए थे। वह कुछ सामग्री लेने के लिए शाहगंज बाजार जा रहे थे। तभी वह दुर्घटना के शिकार हो गए। चौथ आने की खुशी मातम में बदल गई। अजय अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। भाई दिव्यांग है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed