फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mandi Council viral video's case rise before Commissioner

आयुक्त के समक्ष उठा मंडी परिषद के वायरल वीडियो का मामला

Tue, 22 Oct 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mandi Council viral video's case rise before Commissioner
मंडी परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ के विरोध में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रयास संस्थ - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडी परिषद के कर्मचारी द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को प्रयास संगठन ने मंडलायुक्त को पत्रक सौंप कर वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडी परिषद में खाद्यान्न लदे ट्रकों को प्रवेश कराने के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जाती है। इसका खुलासा तब हुआ जब चार दिनों पूर्व मंडी परिषद के एक कर्मचारी द्वारा गेट पर ही वाहन चालकों से सुविधा शुल्क की मांग करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने प्रकरण की जांच तो शुरू करा दी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सामाजिक संगठन प्रयास ने भी मंगलवार को इस मुद्दे को आयुक्त के समक्ष उठा दिया और पत्रक सौंप कर वीडियो की जांच करा दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के सचिव सुनील यादव ने बताया कि मंडी परिषद कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। बिना सुविधा शुल्क के यहां कोई काम नहीं होता है। इस प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आयुक्त से मंडी परिषद का औचक निरीक्षण किये जाने की भी मांग की। पत्रक सौंपने वालों में रामकेश, जनार्दन, घनश्याम, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed