फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manbads beat and robbed the youth 24 thousand

मनबढ़ों ने मारपीट कर युवक से लूट लिया 24 हजार

Mon, 03 Oct 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat and robbed the youth 24 thousand
पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव निवासी एक युवक को मनबढ़ों पर बाजार जाने के दौरान रास्ते में रोक कर मारपीट कर 24 हजार रुपये नकद लूट कर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाबत पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

ओरिल गांव निवासी पीड़ित ओम प्रकाश अग्रहरि का गांव के बाजार में सब्जी व किराना की दुकान है। सोमवार की सुबह छह बजे वह दुकान का सामान लेने अंबारी बाजार जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही रास्ते में घात लगा कर बैठे मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडा व तमंचे की मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके साथ ही उसके पास मौजूद 24 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में लोग उसे लेकर घर पहुंचे। होश में आने पर वह ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचा और मनबढ़ों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़ित ने बताया कि नामजद किए मनबढ़ों का उसके भाई से रामलीला के दौरान कुछ कहासुनी व हाथा पाई हुई थी। उसकी के खुन्नस में उक्त लोगों ने उसे मारापीटा और पैसा लूट लिया। इस बाबत पूछने पर एसओ पवई रत्नेश दुबे ने कहा कि तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल मुआयना करा कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed