फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Make arrangements to tackle waterlogging: Ashish Jain

जलभराव से निपटने के लिए व्यवस्था करें : आशीष जैन

Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements to tackle waterlogging: Ashish Jain
यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को मऊ-शाहगंज रेलखंड का विंडो एवं संरक्षा निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, समपार फाटकों, रेल परिसंपत्तियों तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने खुरहट–मुहम्मदाबाद के बीच एलएचएस संख्या-10 का निरीक्षण कर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद फरिहा–सरायरानी के मध्य स्थित समपार संख्या-40ए का निरीक्षण किया और गेटमैन से संरक्षा संबंधी जानकारी लेकर हमेशा सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

डीआरएम ने सरायमीर गुड्स शेड में सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था, संरचनात्मक सुरक्षा और श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।
फरिहा यार्ड में पॉइंट संख्या-206ए का निरीक्षण कर रेल पथ के बोल्ट, नट, क्लिप, फिश प्लेट, गेज और एलाइनमेंट की जांच की तथा सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। फरिहा स्टेशन पर स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरायमीर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने और एलएचएस संख्या-52 का निरीक्षण किया।
खोरासन रोड स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर डीआरएम ने निर्धारित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं, दीदारगंज रोड स्टेशन पर पुराने शौचालय को हटाने और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय की मरम्मत जल्दी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed