{"_id":"645556ae02c4bb79040c57c4","slug":"mafia-mukhtar-produced-through-video-conferencing-azamgarh-news-c-20-1-189040-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वीडियो कांफ्रेंसिंग से माफिया मुख्तार की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वीडियो कांफ्रेंसिंग से माफिया मुख्तार की हुई पेशी
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। जिले में मुख्तार के खिलाफ दो केस चल रहे हैं, जिसमें मजदूर हत्याकांड में 16 मई तो गैंगस्टर एक्ट में 17 मई सुनवाई की अगली तारीख निधार्रित की गई है।
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क के ठेके को लेकर ठेकेदार पर माफिया मुख्तार अंसारी के लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था, लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे। इसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत उसके 12 लोगों के खिलाफ तरवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में इसी हत्याकांड में मुख्तार व उसके लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई पुलिस ने की।
मुख्तार के खिलाफ दोनों मुकदमे एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। शुक्रवार को दोनों मामलों में तारीख थी। इसमें माफिया मुख्तार अंसारी जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहा। मजदूर हत्याकांड में गवाह दुर्गा प्रसाद तो वहीं गैंगस्टर मामले में कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने मजदूर हत्याकांड में 16 मई तो गैंगस्टर मामले में 17 मई की तारीख निर्धारित किया।