फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia member Dhruv Kumar Singh alias Kuntu was produced in gangster court

Azamgarh News: माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू की गैंगस्टर कोर्ट में हुई पेशी

Tue, 16 Dec 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mafia member Dhruv Kumar Singh alias Kuntu was produced in gangster court
05 कोर्ट में पेशी के बाद सुरक्षा के बीच जाता शातिर अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू। संवाद
आजमगढ़। शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सोमवार को माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की आजमगढ़ स्थित गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। कासगंज जेल में बंद कुंटू सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में लाया गया। पेशी के दौरान अभियुक्त ने आरोपों से बचाव के लिए दलीलें पेश कीं। कोर्ट ने पुलिस प्रशासन की अपील को स्वीकार करते हुए प्रथम रिमांड बनाया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया। मामले में अगली सुनवाई 12 जनवरी 2026 को होगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय की तहरीर पर कुंटू सिंह, उसकी पत्नी बंदना सिंह, सहयोगी सुनील कुमार सिंह और नरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कुंटू सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह हत्या एवं अन्य अपराधों में सजा काट रहा है। पुलिस ने रिमांड के लिए कोर्ट में अपील की थी, जिसे स्वीकार कर आरोपी को कासगंज जेल से तलब किया गया।
विज्ञापन

पेशी के दौरान कुंटू सिंह ने लगाए गए आरोपों का विरोध किया और अपनी सफाई में दलीलें पेश कीं। गैंगस्टर कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैनुद्दीन अंसारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रथम रिमांड बनाकर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट परिसर में पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। पेशी पूरी होने के बाद कुंटू सिंह को वापस कासगंज जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed