फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa teacher accused of attempting to molestation with student in azamgarh

UP News: मदरसा शिक्षक के खिलाफ छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में FIR, पुलिस कर रही मामले की जांच

Thu, 13 Feb 2025 06:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 06:57 PM IST
सार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में एक बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसा शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Madrasa teacher accused of attempting to molestation with student in azamgarh
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव में अवैध तरीके से संचालित हो रहे मदरसे में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह-समझौते के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी 13 वर्ष की पुत्री कक्षा 7 में पढ़ती है। मुबारकपुर के सिकठी गांव निवासी हाफिज साकिब अंसारी मदरसे में शिक्षा देने के लिए आता है। 6 फरवरी को जब उसकी पुत्री पढ़ने गई थी तो हाफिज ने उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसका कोई कुछ कर नहीं पाएगा। 
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर

मदरसा में हुई घटना से सहमी बिटिया ने घर आकर मां से आपबीती बताई तो मां ने थाने में तहरीर दी। थाने में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया और तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस पंचायत करती रही सुलह- समझौता कराने का भी प्रयास किया। महिला के जिद पर अड़े रहने के कारण तीन दिन बाद जहानागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

क्या बोले अधिकारी
थाना जहानागंज पर एक महिला ने आकर तहरीर दी कि उसकी बेटी मदरसा में पढ़ने गई थी। मदरसा के शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की। इस सूचना पर थाना जहानागंज में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमे में नामजद मदरसा शिक्षक के गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed