फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa Board: 958 candidates did not take the exam

मदरसा बोर्ड : 958 पर्रीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 958 candidates did not take the exam
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल की परीक्षाओं में पांचवें दिन मंगलवार को काफी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 958 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। फाजिल की परीक्षा सोमवार को ही समाप्त हो गई। सचल दल और सेंक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। लेकिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जनपद में मदरसा बोर्ड की परीक्षा 16 केंद्रों पर 17 मई से ही चल रही है। जिसमें सात यूपी बोर्ड के कॉलेजों व नौ मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर परीक्षार्थियों की चेंकिंग की गई इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा में कुल 2459 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से परीक्षा देने के लिए 1746 परीक्षार्थी आए, जबकि 713 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली सीनियर सेकेंड्री की आलिम व कामिल की परीक्षा में कुल 1266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1021 परीक्षार्थी शामिल हुए और 245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें आलिम की परीक्षा में 695 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 547 परीक्षार्थी शामिल हुए और 148 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार कामिल की परीक्षा में 571 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 474 परीक्षार्थी आए और 97 अनुपस्थित रहे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार पंचायत इंटर कॉलेज खानपुर में चल रहे मदरसा बोर्ड की परीक्षा में प्रथम पाली में सचल दल के सदस्य साजिद अली, अफ़जाल अहमद खान व सहायक अध्यापक आलिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। द्वितीय पाली आलिम की परीक्षा में 102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 91 उपस्थित हुए जबकि 11 अनुपस्थित रहे। कामिल में 41 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा देने के लिए 30 उपस्थित हुए और 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed