फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   made girls aware about safety and rights

सुरक्षा व अधिकारों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
made girls aware about safety and rights
अहरौला। बाबा बैजनाथ महाविद्यालय सकतपुर में महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अहरौला थाने के आरक्षी अंशुमान ओझा के नेतृत्व में महाविद्यालय की सभी छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन और मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। टोल फ्री नंबर 112,181,1098,1076 के बारे में बताया गया।

महिला आरक्षी प्रियंका वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए तमाम व्यवस्था की हैं। जागरूकता अभियान के माध्यम से छात्राओं, महिलाओं को इसकी जानकारी दी जा रही है। यहां से जानकारी लेने के बाद अन्य महिलाओं को भी उनकी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं। अगर महिलाओं पर किसी प्रकार की समस्या आए तो वह टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या को दर्ज कराएं। इससे समय रहते अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके। इस अवसर पर वेद प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, यास्मीन बानो आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed