फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Made aware of women's safety, women's respect

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति किया गया जागरूक

Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Made aware of women's safety, women's respect
मिशन शक्ति के तहत निर्भया एक पहल कौशल क्षमता प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को यूपी इन्ड्रस्टीयल यूपी कान द्वारा रोडवेज स्थित एक लाज में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, कानूनों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने कहाकि मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करना है। सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हे स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनसे वह आत्मनिर्भर हो सकें। अनामिका शुक्ला ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा के प्रति संबल, सफल एवं सुरक्षित महिला शीर्षक को विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं के बारे में बताया। कार्यक्रम के संयोजक संतोश कुमार पाण्डेय ने कहाकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध महिलाओं को खुद आगे आना होगा। संचालन आराधना श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, प्रवर डाक अधीक्षक योगेन्द्र मौर्य, देवविजय यादव, परिवाद निरीक्षक रामदास, सुशील सिंघल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed